हापुड़ के करसतला कासिमाबाद में दुकान में सेंध, नकदी समेत हजारों का सामान चोरी।

SHARE:

दिनांक: 03/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़ के करसतला कासिमाबाद में दुकान में सेंध, नकदी समेत हजारों का सामान चोरी।

हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित करसतला कासिमाबाद गांव में चोरों ने एक कन्फेक्शनरी दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी हरीश चौहान की कन्फेक्शनरी की दुकान है, जहां कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री की जाती है। पीड़ित के अनुसार वह मंगलवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो दीवार टूटी हुई मिली और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

पीड़ित का आरोप है कि चोर दुकान से करीब 15 हजार रुपये की नकदी, लगभग 20 हजार रुपये की सिगरेट, एक प्रिंटर तथा कुरकुरे, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें 50 हजार रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का भरोसा जताया है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More