हापुड़ पिलखुवा में करंट लगने से युवक की मौत, खेत पर ट्यूबवेल चलाने गया था आरिफ।

SHARE:

दिनांक: 07/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़ पिलखुवा में करंट लगने से युवक की मौत, खेत पर ट्यूबवेल चलाने गया था आरिफ।

हापुड़। जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र स्थित दहपा आजमपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, दहपा आजमपुर निवासी आरिफ पुत्र अब्दुल कलाम रविवार सुबह रोज की तरह अपने खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर पानी लगाने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी कारणवश वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि मृतक आरिफ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी। ऐसे में उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे संकट में आ गया है।ग्रामीणों ने बताया कि आरिफ मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी असमय मृत्यु से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद गांव के लोग लगातार पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।