दिनांक:08/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
व्यापार मंडल ने एसपी हापुड़ का किया सम्मान, डकैती कांड के त्वरित खुलासे पर जताया आभार।
हापुड़। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल, जिला हापुड़ के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह से शिष्टाचार भेंट कर हाल ही में मंडल के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर हुई डकैती की घटना के सफल खुलासे, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए माल की बरामदगी पर उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया। मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने हापुड़ पुलिस की तत्परता, सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम को बधाई दी।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव विजय शर्मा, संरक्षक रवींद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, जिला महामंत्री दीपक बंसल, जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग, जिला कानूनी सलाहकार सत्येंद्र गौड़, जिला संगठन मंत्री अमन चुग तथा नगर अध्यक्ष गौरव गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




