दिनांक: 08/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती, अप्पू सिंह कोरी और सतबीर सिंह कोरी बने जिला सचिव।
हापुड़। जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत दो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने रामगढ़ी निवासी अप्पू सिंह कोरी और सतबीर सिंह कोरी को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया तथा कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार नए लोगों को जोड़ा जा रहा है और विभिन्न वर्गों के लोगों का कांग्रेस के प्रति रुझान बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा की गई।कार्यक्रम के दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, कार्यालय सचिव प्रेम कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, महबूब अली सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




