दिनांक:10/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
अखिलेश यादव से मिले दिग्विजय शिशौदिया, धौलाना की जनसमस्याओं और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।
लखनऊ। धौलाना विधानसभा के वरिष्ठ समाजवादी नेता दिग्विजय शिशौदिया ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने धौलाना विधानसभा की जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की मजबूती के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।दिग्विजय शिशौदिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को भी प्रमुखता से रखा।अखिलेश यादव ने क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।मुलाकात के बाद दिग्विजय शिशौदिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और विश्वास कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।इस मुलाकात को धौलाना विधानसभा में संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक सक्रियता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




