मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की दी गई जानकारी, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित।

SHARE:

दिनांक: 09/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की दी गई जानकारी, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित।

हापुड़/बाबूगढ़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से केनरा बैंक आरसेटी (RSETI) बाबूगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों एवं युवाओं को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गईं।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के माध्यम से पात्र युवाओं को विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें।

आरसेटी की डायरेक्टर वंदना यादव ने युवाओं को उद्यमिता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर युवा अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं। एलडीएम कार्यालय से पंकज सिंह ने बैंकिंग प्रक्रियाओं एवं वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी साझा की।जिला उद्योग विभाग की ओर से मौजूद अधिकारियों ने योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला उद्योग विभाग से मोहम्मद सलीम, ऑपरेटर ऋतिक तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जिला प्रबंधक सोनू त्यागी ने भी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने योजना के प्रति रुचि दिखाई और स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More