हापुड़ में कांग्रेस ने मनाई रामप्रसाद बिस्मिल जयंती व राजेश पायलट पुण्यतिथि, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

SHARE:

दिनांक: 11/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

हापुड़ में कांग्रेस ने मनाई रामप्रसाद बिस्मिल जयंती व राजेश पायलट पुण्यतिथि, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

हापुड़। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन और योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि पंडित रामप्रसाद बिस्मिल देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य किया और उनका जीवन आज भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट को याद करते हुए कहा कि वे किसानों, युवाओं और आम जनता के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी और समाज के सभी वर्गों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान हस्तियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पंडित अरविंद शर्मा, मानवी सिंह, वीसी शर्मा, डालचंद सिंह, आईसी शर्मा, अमरनाथ शर्मा, गौरव गर्ग, यशपाल ढीलोर, एडवोकेट रघुवीर सिंह, डॉ. इसरार, संजय छाबड़ा, अरुण वर्मा, रामपाल आर्य, कुसुम लता, लोकपाल सागर, सुखपाल गौतम, सुशील कश्यप, सुबोध शास्त्री, एसएस गौड़, खुशनूद अली, गोपाल भारती, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना के साथ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल और स्वर्गीय राजेश पायलट के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More