17 जून को हरदोई में महिला आयोग की जनसुनवाई, एकता सिंह सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं।

SHARE:

दिनांक: 14/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता

17 जून को हरदोई में महिला आयोग की जनसुनवाई, एकता सिंह सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं।

हरदोई। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग 17 जून 2026 को हरदोई में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, साइबर अपराध, संपत्ति विवाद समेत महिला उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए जाएंगे।महिला आयोग ने जिले की महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई में पहुंचें और अपने साथ लिखित प्रार्थना पत्र तथा वैध पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। आयोग का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना और मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है।इस पहल से जिले की महिलाओं को अपनी शिकायत सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, जिससे न्याय प्रक्रिया को गति मिलने और समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More