दिनाक:11-08-2023
रिपोर्ट BY: शराफत सैफी
जनपद हापुड़:जनपदीय साइबर सेल व थाना हापुड़ नगर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने जिन्दा लोगों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उनके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर की डुप्लीकेट सिम निकलवाकर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से धोखाधड़ी कर धनराशि निकालने वाले गिरोह पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से 2,50,000/- रूपये नकदी, 05 मोबाइल फोन, बैंक की मोहर व भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, चैक बुक तथा घटना में प्रयुक्त लग्जरी SWIFT कार बरामद |
गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा मुंबई, महा
राजस्थान व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इस तरह की कई घटना कारित कर लाखों रूपये की धोखाधड़ी की गई है।
कार्यवाही।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय साइबर सेल व थाना हापुड नगर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 579/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 66डी आईटी एक्ट का सफल अनावरण करते हुए जिन्दा लोगों का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उनके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर की रिप्लेस सिम निकलवाकर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से धोखाधड़ी कर धनराशि निकालने वाले गिरोह पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 2,50,000/- रूपये नकदी, 05 मोबाइल फोन, बैंक की मोहर व भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, चैक बुक, बैंक सम्बन्धी
दस्तावेज तथा घटना में प्रयुक्त लग्जरी SWIFT कार बरामद हुई है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग बैंकों में जाकर बैठ जाते हैं बैंक में मौजूद भोले-भाले लोगों से इंश्योरेंस के नाम पर उनके बैंक खाते व नाम-पते व मोबाइल नम्बर की जानकारी ले लेते हैं फिर हम मृत्यु प्रमाण पत्र में एडिट करने के बाद फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर लोगों के खाते से लिंक मोबाइल नंबर की डुप्लीकेट सिम निकलवाने के लिये सम्बन्धित सिम कम्पनी के स्टोर पर जाकर जिस व्यक्ति का सि निकलवाना है हम लोग स्वंय को उसका बेटा या बेटी बनकर एक फर्जी आधार कार्ड जिसमें अपना फोटो लगाकर कोई भी नाम लिखकर उसमें जिस व्यक्ति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया है उसका पिता के रूप में नाम व पता लिखकर तैयार कर लेते हैं फिर इसी आधार कार्ड से डुप्लीकेट सिम को निकलवाकर एक्टिवेट कर लेते हैं फिर लोगों के खातों से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से खाताधारक के बैंक खाते को उसी बैंक की दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर कराकर चैकबुक व डेबिट कार्ड जारी कराकर अपने पतों पर मंगा लेते हैं तथा फिर इंटरनेट बैंकिंग के जरिये यूजर आई0डी0 पासवर्ड फोरगेट कर धोखाधड़ी से धनराशि ट्रांसफर कर निकासी कर लेते हैं।
गिरफ्तारी का स्थान -निजामपुर कट के पास।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. अमित शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा निवासी नया दरगंज कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर । 2. उमेश पुत्र सुरेश जोगी निवासी नीलकंठ वाटिका एनटीपीसी मोड दादरी थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर 3. गरिमा पुत्री हिम्मत सिंह निवासी दिल्ली पुलिस स्टॉफ क्वार्टस पश्चिम विहार वेस्ट दिल्ली ।
नोट:- गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के ठग हैं जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य राज्यों/जनपदों से की जा रही है।
बरामदगी का विवरण।
1.2,50,000/- रूपये नकदी,
2.05 मोबाइल फोन,
3. 04 बैंक की मोहर, 10 एटीएम कार्ड
4. भारी मात्रा में बैंक सम्बनधी दस्तावेज (फर्जी आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, चैक बुक आदि) 4. घटना में प्रयुक्त लग्जरी SWIFT कार
हापुड़ कप्तान अभिषेक वर्मा जी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10,000 का ईनाम भी देने की बात कही।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




