दिनांक:14/07/2026
रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई
थाना पाली के प्रभारी निरीक्षक सोमपाल गंगवार को भावभीनी विदाई, नए दायित्व के लिए दी गई शुभकामनाएं।
हरदोई। जनपद हरदोई के थाना पाली में लगभग डेढ़ वर्ष तक सेवाएं देने के बाद प्रभारी निरीक्षक सोमपाल गंगवार का रायबरेली जनपद स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने सोमपाल गंगवार का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उनके शांत, अनुशासित और जनसहभागिता पर आधारित कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ आम जनता का विश्वास भी अर्जित किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के तहत प्रभारी निरीक्षक सोमपाल गंगवार का गैर जनपद रायबरेली स्थानांतरण किया गया है। विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में सोमपाल गंगवार ने पुलिस स्टाफ, क्षेत्रवासियों और प्रशासन का सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नए कार्यकाल में सफलता की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।




