पाली पुलिस का एक्शन: लूट का खुलासा, मोबाइल और नकदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:20/07/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई 

पाली पुलिस का एक्शन: लूट का खुलासा, मोबाइल और नकदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार।

पाली, हरदोई। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, पीड़ित राम ओतार राठौर सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनसे मोबाइल फोन और करीब 2,800 रुपये की नकदी छीन ली। पीड़ित की सूचना पर पाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के संबंध में सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए नकटौरा मार्ग के पास तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद कर ली गई है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित पुत्र नत्थू, महेंद्र पाल पुत्र बद्री तथा नीरज शुक्ला पुत्र फौजदार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पाली पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More