हापुड़: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी को किया गया हाउस अरेस्ट, घर से कार्यालय तक जाने की मिली अनुमति।

SHARE:

दिनांक:22/07/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी

हापुड़: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी को किया गया हाउस अरेस्ट, घर से कार्यालय तक जाने की मिली अनुमति।

हापुड़। जनपद हापुड़ में राजनीतिक गतिविधियों के बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उन्हें उनके आवास पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि प्रशासन ने उन्हें घर से कांग्रेस कार्यालय तक आने-जाने की अनुमति प्रदान की है।बताया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उनके आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आगे की रणनीति पर सभी की नजर बनी हुई है।

Read More