पिलखुवा के राणा डिग्री कॉलेज में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, वीडियो वायरल

SHARE:

दिनांक :2/11/2026

रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा  के राणा डिग्री कॉलेज में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, वीडियो वायरल

पिलखुवा, हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित राणा डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राणा डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान कॉलेज के एक कमरे में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई

कॉलेज में हुई मारपीट की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच विवाद और कुर्सियां फेंके जाने की घटना सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो लगभग दो दिन पुराना है। हालांकि, अभी तक विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मामले को लेकर पिलखुवा कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस वीडियो की जांच कर घटना से जुड़ेतथ्यों की जानकारी जुटा रही है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और विवाद के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।फिलहाल राणा डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जांच के बाद हीघटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

पिलखुवा स्थित राणा डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां फेंकने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

Read More