प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 का शुभारंभ, सुरक्षा के लिए 18 फायर बाइक रवाना।

SHARE:

दिनांक:17/11/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता शराफत सैफी

प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 का शुभारंभ, सुरक्षा के लिए 18 फायर बाइक रवाना।

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ मेले का उद्घाटन, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी रहे उपस्थित

हापुड़। जनपद हापुड़ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 का मंगलवार, 17 नवंबर को विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री केपी मलिक और जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मेले के शुभारंभ के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से फायर ब्रिगेड की 18 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये बाइक मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का काम करेंगी।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, अग्निशमन प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।गढ़ गंगा कार्तिक मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।मेले के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने गति पकड़ ली है।

Read More

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, गढ़ पुलिस की कार्रवाईभैंसा बुग्गी सवार को पिस्टल दिखाकर धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल, घटना में प्रयुक्त जोंगा जीप समेत दो वाहन बरामद