Hapur news:जनपद हापुड़ के इन्दिरा गॉधी  आई०टी०आई० दिल्ली रोड हापुड में 21 अगस्त 2023 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा रोजगार मेला।

SHARE:

दिनाक:16/08/2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी

Hapur news: जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांक: 21-08-2023 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न प्रकार की कम्पनी भाग लेगी। चयन प्रक्रिया कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार कर चयनित किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई0टी0आई0 एंव डिप्लोमा, स्नाकोत्तर इत्यादि के ऐसे अभ्यर्थी जो सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत है वही भाग ले सकेंगें। भाग लेने के लिए।

इच्छुक अभ्यर्थी www.sewayojan.up.nic.in पर अपने यूजर आई0डी0- पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाईन आवेदन अवश्य करें। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड के दूरभाष न0-0122-2300121 पर सम्पर्क करें। अभ्यर्थी प्रतिभाग करने हेतु अपना आवेदन सेवायोजन कार्यालय में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेले प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।

रोजगार मेला आयोजन स्थलः- इन्दिरा गॉधी आई०टी०आई० दिल्ली रोड हापुड ।

समय:- प्रातः 10:00 बजे।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More