दिनांक:18/11/2026/
रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, गढ़ पुलिस की कार्रवाईभैंसा बुग्गी सवार को पिस्टल दिखाकर धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल, घटना में प्रयुक्त जोंगा जीप समेत दो वाहन बरामद


जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। भैंसा बुग्गी सवार को पिस्टल दिखाकर फायरिंग करने की धमकी देने और उसे दौड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जोंगा जीप समेत दो वाहनों को भी बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में RJ 43 UA 2587 नंबर की थार (जोंगा) जीप में सवार चार युवकों में से एक युवक भैंसा बुग्गी सवार को पिस्टल दिखाकर फायर करने की धमकी देता दिखाई दिया। इसके साथ ही युवक द्वारा भैंसा बुग्गी सवार को दौड़ाने की बात भी कही गई।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और मु0अ0सं0 609/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद वाहन की पहचान कर पुलिस टीम ने नानपुर हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अरुण पुत्र वीरू राणा, निवासी मोहिउद्दीनपुर, थाना परतापुर, जनपद मेरठ।
आर्यन नेहरा पुत्र विजय सिंह नेहरा, निवासी गावड़ी, थाना परतापुर, जनपद मेरठ।
आर्यन उर्फ गुल्लू पुत्र महीपाल, निवासी मोहिउद्दीनपुर, थाना परतापुर, जनपद मेरठ।
राजू उर्फ उदय चौधरी पुत्र अजीत सिंह, निवासी पतला निवाड़ा, थाना निवाड़ी, जनपद गाजियाबाद।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जोंगा जीप नंबर RJ 43 UA 2587 तथा थार गाड़ी नंबर UP 15 EK 9967 बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त जोंगा जीप को सीज कर दिया गया है।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। अरुण राणा और आर्यन नेहरा के खिलाफ थाना परतापुर मेरठ में धारा 307 और 504 आईपीसी के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं आर्यन उर्फ गुल्लू के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। राजू उर्फ उदय चौधरी के खिलाफ थाना निवाड़ी, गाजियाबाद में आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत बताया गया है।











