Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » भारत » ISRO Chandrayan 3:भारत ने इतिहास रच दिया चन्द्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर पूरे देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

ISRO Chandrayan 3:भारत ने इतिहास रच दिया चन्द्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर पूरे देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

दिनाक:23/08/23

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

Chandrayan 3 Moon Landing: भारत के चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर शानदार सॉफ्ट लैंडिंग, ऐतिहासिक पल।

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO Space agency) का मून मिशन चंद्रयान-3 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर अपने लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करा इतिहास रच दिया. जिसकी पूरी तैयारी थी वो काम हो गया. इस मिशन की सफलता के बाद चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया. इसरो के इस मिशन पर पूरे देश ही नहीं दुनिया की निगाहें थीं और भारत ने इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी था अब वो पल सफल हो गया जिसका इंतजार 1.4 बिलियन लोग कर रहे थे. देश चांद पर उतरने वाले एलीट क्लब में शामिल हो गया. साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से पीएम मोदी ने सफल लैंडिंग की बधाई दी. पीएम ने कहा- ये पल भारत के बढ़ते कदम के हैं

प्रज्ञान रोवर पर दो पेलोड्स हैं, वो क्या करेंगे।

1. लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप यह चांद की सतह पर मौजूद केमकल्स यानी रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता की स्टडी करेगा. साथ ही खनिजों की खोज करेगा।

2. अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (Alpha Particle X-Ray Spectrometer – APXS). यह एलिमेंट कंपोजिशन की स्टडी करेगा. जैसे- मैग्नीशियम, अल्यूमिनियम, सिलिकन, पोटैशियम, कैल्सियम, टिन और लोहा. इनकी खोज लैंडिंग साइट के आसपास चांद की सतह पर की जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket