Janmashtami news Hapur: हापुड़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से बनाया गया सभी मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाए पुलिस लाइन में भी बनाया गया जन्माष्टमी का महोत्सव।

SHARE:

जनपद हापुड़

दिनांक: 07-09-2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

Hapur news: हापुड़ उत्तर प्रदेश पुलिस लाइन में बनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन हापुड़ में श्रीमान जिलाधिकारी महोदया एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस परिवार जन भी उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन के साथ-साथ जनपद के सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया जिलेभर में आज गुरूवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया एक दिन पहले बुधवार को पूरे शहर के मंदिरों में तैयारी पूर्ण हो चुकी थी मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया था मंदिर परिसर में फूलों का बंगला बनाया गया है। इसके अलावा संकीर्तन की तैयारी की गई है। ताकि कृष्ण भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो।

हापुड़ में कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से बनाया गया मंदिरों की सुबह से ही साफ-सफाई कराई गई। रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। हरे, पीले और लाल रंग की लाइटों से शहरभर पूरे जिले के मंदिर जगमगा उठे। जबकि गेंदा, गुलाब, चमेली आदि फूलों से सजाया गया। इसके अलावा मंदिर में फूलों का बंगला भी बनाया गया है। यह फूलों का बंगला भक्तों के लिए आर्कषण का केंद्र रहेगा। इस फूलों के बंगले में ठाकुरजी को विराजमान किया गया। छप्पन भोग लगाए गए और गुरूवार की रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी की महा आरती की गई।

वहीं इससे पूर्व मंदिरों में कीर्तन भक्ति भजन का आयोजन किया गया। मंदिरों में भजन गायक राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति की गई इसके साथ ही मंदिर में झांकियां निकाली गई। झांकियों में राधा-कृष्ण का रास, पूतना वर्धन, बकासुर वध, गोवर्धन धारण, नृसिंह अवतार, कालिया नाग आदि की झांकियां निकाली गई। जिन्हें देखने के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा है। ऐसे में मंदिरों में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। पुलिस प्रशासन का अहम किरदार रहा सभी मंदिरों के बाहर हर मंदिर में कृष्ण भक्तों का ध्यान रखा गया कि उन्हें कोई परेशानी ना हो।

पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता।

जन्माष्टमी पर जनपद की सुरक्षा चाक चौबंद रही। डीएम ने जनपद की तीनों तहसीलों में संबंधित एसडीएम को प्रभारी बनाया। सभी थाना स्तर पर सभी अधिकारियों को पुलिस के साथ समन्वय बनाकर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए है, ताकि किसी तरह की घटना न हो।

यह स्टार भारत न्यूज़ 24 की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव स्टार भारत न्यूज़ 24 की टीम ने संपादित नहीं किया है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

 

 

Leave a Comment

Read More