Hapur News:जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आज पिलखुआ स्थित बियर के थोक गोदाम BWFL-2B पर उपलब्ध स्टॉक की समीक्षा की गयी।

SHARE:

दिनाक:10/09/2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

Uttar pradesh Hapur:शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदया हापुड़ के विशेष प्रवर्तन अभियान आदेश के क्रम में दिनांक 09.09.2023 को कृत प्रवर्तन कार्य।

जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आज पिलखुआ स्थित बियर के थोक गोदाम BWFL-2B पर उपलब्ध स्टॉक की समीक्षा की गयी।अनुज्ञापी को निर्देशित किया गया की आने वाले दिनों में राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक रखना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात देसी/ विदेशी शराब व बियर दुकान देहरा व धौलाना का आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया।

प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 मय आबकारी स्टाफ द्वारा सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव बुकलाना में दबिश की गई। दबिश के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई। तत्पश्चात ग्रामप्रधान बुकलाना श्री रजनीश जी से अवैध मदिरा की बिक्री गांव में ना हो यह सुनिश्चित करने के संबंध में वार्ता की गई।उसके बाद बुकलाना देशी, अलीपुरडेहरा देशी/विदेशी/बीयर, भगवानपुर देशी शराब दुकानों का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई ।विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया व आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया,आकस्मिक रुप से दुकान में रखे पौवो, बोतलो के क्यू आर कोड की जांच की गई सही पाए गए।*जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More