दिनाक:10/09/2023
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़।
हापुड़ न्यूज़:माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री अमित पाल सिंह के सहयोग से अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, डॉ0 रीमा बंसल एवं अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमति छाया शर्मा की देखरेख में आज दिनांक 09.09.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री अमित पाल सिंह, अपर जिला जज प्रथम श्री विपिन कुमार, अपर जिला जज श्री कमलेश कुमार, अपर जिला जज श्री उमाकान्त जिन्दल, अपर जिला जज श्री मृदुल दुबे, अपर जिला जज श्रीमती श्वेता दीक्षित, अपर जिला जज श्रीमती राखी चौहान एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ छाया शर्मा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 13757 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में माननीय जिला जज महोदय श्री रविन्द्र कुमार प्रथम द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हापुड़ श्री अमितपाल सिंह द्वारा 79 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 20 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्रीमति अनीता राज द्वारा 38 वादों का निस्तारण किया गया। अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हापुड़ श्री आनन्द बिहारी श्रीवास्तव द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (पोक्सो-III) हापुड श्री कमलेश कुमार द्वारा 289 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II, हापुड़ श्री मृदुल दुबे द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (एस.सी./एस.टी. एक्ट) हापुड, श्री उमाकान्त जिन्दल द्वारा 05 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज(एफ.टी.सी-I) , डॉ० रीमा बंसल द्वारा 04 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (एफ.टी.सी-II), श्रीमती राखी चैहान द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , श्रीमति रचना द्वारा 2295 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (सी0डि0), प्रथम श्री सत्येन्द्र सिंह वर्मा द्वारा 11 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 3,33,333/- की बावत उतराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। सिविल जज (सी0डि0), द्वितीय, श्री विकास कुमार सिंह द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति प्रीति मोगा द्वारा 1236 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, गढ़मुक्तेशवर श्री अंकुर सिंह सौलंकी द्वारा 79 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु० 15,00,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेशवर श्रीमति वर्तिका सैहलत द्वारा 199 वादों का निस्तारण किया गया एवं जिसमें मु० 25,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जू0डि0) प्रथम, श्रीमति रवि कुमार द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया एवं जिसमें मु० 6,50,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय, हापुड सुश्री बिंदिया भटनागर द्वारा 664 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्रीमति सौनाली रत्ना द्वारा 1713 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 5,340/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सुश्री प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 1380 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जू0डि0) एफ.टी.सी.-प्रथम श्री धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 1658 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु० 7,50,000/- रूपये का सेटिलमेंट किया गया व मु० 5,800/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू0डि0) एफ.टी.सी.-द्वितीय श्रीमति नेहा चौधरी द्वारा 1580 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 268 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 550/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) प्रथम, श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 710 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु०2,00,000/- का सेटलमेन्ट किया गया व मु० 16,500/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) तृतीय,श्रीमति तनवी सिंह द्वारा 1518 वादों का निस्तारण किया गया एवं अंकन15,12,420/- रुपये का सेटिलमेन्ट किया गया।
अपर जिला जज/सचिव, जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती छाया शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 382 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर अकंन 7,60,16,000/- रूपये की धनराशि का सेटिलमेन्ट किया गया। जिसमें अकंन 2,18,58000/- रूपये की धनराशि बैंकों को नकद में प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 132396 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार जनपद में कुल 151930 मामलों का निस्तारण कर अंकन 8,84,02,918/- रूपये (आठ करोड़ चौरासी लाख दो हजार नौ सौ अठ्ठारह मात्र ) का सैटिलमेंन्ट किया गया।
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमति छाया शर्मा ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक, पुलिस व बैंक अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया।
दिनांक 09.09.2023
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




