दिनांक :13-09-2023
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
Hapur up news:हापुड़ जनपदीय स्वाट टीम द्वारा अथक प्रयास/परिश्रम कर आम जनमानस के गुमशुदा/खोये हु विभिन्न कम्पनियों के 160 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये) बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किये गये ।
जनपद हापुड़ में नागरिकों के गुमशुदा / खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शुरू की गई “एक पहल ” (जिसमें लिंक / क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है) के अनुपालन में स्वाट टीम द्वारा अथक प्रयास / परिश्रम कर विभिन्न जनपदों से कुल 160 मोबाइल फोन (90 मोबाइल फोन क्यूआर कोड राज्यों / द्वारा दर्ज शिकायत से सम्बन्धित है) बरामद कर वास्तविक मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किये गये ।
अपने खोए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे व हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कार्यवाही:-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री अभिषेक वर्मा महोदय द्वारा गुम/खोये मोबाइल फोन को बरामद करने हेतु शुरू की गई “एक पहल” के परिणामस्वरूप जनपदीय स्वाट टीम द्वारा अथक प्रयास / परिश्रम कर आम जनमानस के गुमशुदा/खोये हुए विभिन्न कम्पनियों के 160 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये) बरामद कर मोबाइल स्वामियोंके सुपुर्द किये गये ।
बरामदगी का विवरण।
160 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये)
स्टार भारत न्यूज़ 24की रिपोर्ट।




