जनपद हापुड़
दिनांक:15-09-2023
हापुड़ मामले पर बनी सहमति के आधार पर एडिशनल एसपी का हुआ ट्रांसफर दो पीपीएस ट्रांसफर
Hapur news:हापुड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से निरीक्षक नीरज कुमार को थाना प्रभारी पिलखुवा से थाना प्रभारी हापुड़ नगर स्थानांतरित किया गया एवं निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह को थाना प्रभारी हापुड़ नगर से गैर जनपद स्थानांतरण पर रवाना किया गया।
‼️हापुड़ मामले पर बनी सहमति के आधार पर एडिशनल एसपी का हुआ ट्रांसफर,दो पीपीएस ट्रांसफर‼️#ONLYPOLICENEWS pic.twitter.com/w4fjO7hk9M
— ONLY POLICE NEWS (@onlypolicenews) September 15, 2023
पूरा मामला 29 अगस्त का अधिवक्ता पर हुए लाठीचार्ज के मामले में शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ का तबादला कर दिया है। इसके साथ साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का भी गैर जनपद तबादला कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन नीरा रावत ने अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ मुकेश चंद मिश्र का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बरेली, बरेली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ के पद पर किया है। सीओ हापुड़ सिटी अशोक कुमार सिसौदिया को पुलिस अधीक्षक सहारनपुर तबादला किया है। जबकि सहारनपुर में तैनात पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा को हापुड़ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार को थाना प्रभारी निरीक्षक हापुड़ कोतवाली तैनात किया है। जबकि यहां तैनात रहे सत्येंद्र प्रकाश सिंह का तबादला गैर जनपद किया गया है।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।





