रिपोर्ट – नाज आलम
उत्तर प्रदेश सोनभद्र:
उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, हालांकि अभी आयोग ने इन दोनों सीटों पर चुनाव का एलान नहीं किया है। लेकिन इससे पहले सियासी अखाड़ा तैयार होने लगा है। राज्य की दुद्धी सीट बीजेपी विधायक को रेप केस में सजा होने के बाद रिक्त घोषित की गई है, जबकि लखनऊ पूर्व सीट बीजेपी विधायक के निधन के साथ कारण खाली हुई है, इस बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा एलान कर दिया है।
सपा ने दुद्धी उपचुनाव के लिए अपनी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इस सीट पर सोमवार को विजय सिंह गोंड को अपना प्रत्याशी घोषित किया, ये विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है और हमेशा से ये सीट सपा का गढ़ रही है। इस वजह से पार्टी ने यहां से सात बार विधायक रहे मजबूत आदिवासी चेहरे विजय सिंह गोंड को अपना चेहरा बनाया है, हालांकि बीते चुनाव में विजय गोंड को 1,050 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ – ऑल सीमेंटेड वर्क रेडीमेड वॉल बाउंड्री, बेंच, चेंबर, सर्विस दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, सम्पर्क करें – 9454253058, 9935597757
इस मामले में हुई 25 साल की सजा
दरअसल, सोनभद्र की एक एमपी-एमएलए अदालत ने शुक्रवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर विधायक बने रामदुलार गोंड को एक नाबालिग लड़की रेप के आरोप में सजा हुई है। इस मामले में 25 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है, इस फैसले के बाद उनकी विधायकी चली गई है और अब ये सीट रिक्त घोषित कर दी गई है। एमपी/एमएलए अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) एहसान उल्लाह खान ने अभियुक्त पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, जो पीड़िता के पुनर्वास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
नवंबर 2014 में म्योरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और आठ सालों की लंबी सुनवाई के बाद फैसला आया है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अदालत ने 12 दिसंबर को विधायक को दोषी करार दिया था और सजा सुनाने के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की थी। यह घटना 4 नवंबर 2014 की है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत विधायक पर मुकदमा दर्ज हुआ था।




