उत्तर प्रदेश ग़ाज़ियाबाद: मुझको राणा जी माफ़ करना, बीजेपी के विकसित भारत संकल्प यात्रा में अश्लील डांस, बार बाला ने लगाए जमकर ठुमके।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम

उत्तर प्रदेश ग़ाज़ियाबाद मोदीनगर : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर विधानसभा में आयोजित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।  भोजपुर थाना क्षेत्र के सकूर पुर में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर अश्लील डांस कराने का आरोप है।  गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अश्लील डांस का एक वीडियो सामने आया है। महिला डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो में ‘मुझको राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई’ गाने पर महिला डांसर थिरकते हुए नजर आ रही है।

BJP के कार्यक्रम में अश्लील डांस

बता दें कि मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के भोजपुर थाना क्षेत्र में बीजेपी की विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्राम प्रधान सकूरपुर बबली चौधरी के नेतृत्व में आयोजन किया गया था,  जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मोदीनगर की विधायक मंजू शिवाच वह अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए थे। जहां स्टेज के पीछे बड़े बैनर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का भी फोटो लगाया गया था, उस स्टेज पर मर्यादा की सारी हदें पार की गई, इस कार्यक्रम बार बालों के द्वारा स्टेज पर अश्लीलता की सारी हदें पार की हैं।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ - 9454253059

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ – रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, ट्रीगार्ड, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र- 9454253058, 9935597757

बार बाला ने जमकर लगाए ठुमके

बताया जा रहा है कि मोदीनगर के गांव शकूरपुर में भीड़ जुटाने के लिए आयोजकों ने महिला डांसरों से मंच पर नृत्य कराया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए एसडीएम मोदीनगर संतोष राय के अनुसार खंड विकास अधिकारी भोजपुर द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि, ‘ग्राम शकूरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा खत्म होने के पश्चात कुछ व्यक्तियों द्वारा मंच का दुरुपयोग किया गया, जिनके विरुद्ध F.I.R दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Read More