उत्तर प्रदेश गोरखपुर: गोरखपुर निर्माणाधीन नाले का औचक निरीक्षण करने पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म) 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम गोरखपुर में आरपीएम एकेडमी का शुभारंभ कर वापस लौट रहे थे।  अचानक उनका काफिला चिड़ियाघर के सामने रुक गया।

 

उत्तर प्रदेश गोरखपुर : गोरखपुर दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इंजीनियरिंग देखने को मिली, उन्होंने देवरिया बाईपास पर बन रहे नाले का औचक निरीक्षण किया। नाले की अधिक ऊंचाई को देखकर मुख्यमंत्री योगी ने गहरी नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने फौरन नाले को दुरस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि आसपास के मोहल्लों में जलभराव की समस्या होने पर अधिकारियों की खैर नहीं होगी, उन्होंने कहा कि नाले के बेतरतीब होने से मोहल्लों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है।

औचक निरीक्षण में नाले की मिली अधिक ऊंचाई, भड़के सीएम योगी

मुख्यमंत्री का कड़ा तेवर देख अधिकारियों के होश गुम हो गए, शनिवार शाम आरपीएम एकेडमी का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री वापस लौट रहे थे। मुख्यमंत्री योगी का काफिला चिड़ियाघर के सामने अचानक रुक गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को नाले की ऊंचाई ज्यादा मिली।  उन्होंने नाले को झुककर भी देखा, नाले की अधिक ऊंचाई देखकर मुख्यमंत्री के तेवर सख्त हो गए।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ – रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, ट्रीगार्ड सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दिया सख्त आदेश 

उन्होंने आसपास की कॉलोनियों में बरसात के दौरान जलभराव की आशंका जताई, कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की इंजीनियरिंग पर सवाल खड़े करते हुए सख्त लहजे में उन्होंने पूछा कि नाला ऊंचा होगा तो आसपास के मोहल्लों का क्या हाल होगा। मुख्यमंत्री के सवाल पर अधिकारी बगलें झांकते नजर आए, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कोई जवाब नहीं सूझ रहा था। उन्होंने फौरन नाला दुरुस्त करने का आदेश दिया, मुख्यमंत्री ने कहा कि नाला लोगों की सहूलियत के लिए बन रहा है, इसलिए व्यवस्था होनी चाहिए जिससे आमजन को कोई दिक्कत नहीं होने पाए।

 

Leave a Comment