उत्तर प्रदेश अंबेडकरनगर : स्मार्टफ़ोन न मिलने से नाराज़ छात्रों ने जमकर किया हंगामा, तोड़फोड़ के बाद नारेबाज़ी।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

अंबेडकरनगर में राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में स्मार्टफोन न मिलने पर 600 छात्र छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की।

 

उत्तर प्रदेश अम्बेडकरनगर : यूपी के अंबेडकरनगर में राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को स्मार्टफोन न मिलने पर लगभग 600 छात्र छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज छात्र-छात्रा तुरंत स्मार्टफोन लेने पर अड़े थे। बाद में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। मामला बढ़ने से पहले ही अलीगंज और कोतवाली टांडा की पुलिस पहुंच गई। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में बचे हुए छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण शुरू कराया गया।

मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में 1300 से अधिक सबसे अधिक छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडे रहे अन्य अतिथियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता और एसडीएम रोशनी यादव मौजूद रहीं। भाषण के बाद अतिथियों ने जिले के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के 10-10 छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से स्मार्टफोन वितरित कर कार्यक्रम का समापन कर दिया। इसके बाद सभी विद्यालयों ने स्मार्टफोन का वितरण शुरू किया, लेकिन बीएम मेमोरियल महाविद्यालय आलापुर के छात्राओं ने स्मार्टफोन न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया कि यहां के 600 छात्राओं को स्मार्टफोन देने के लिए बुलाया गया था लेकिन केवल 10 को ही स्मार्टफोन का वितरण किया गया।

कॉलेज द्वारा लापरवाही किए जाने के कारण तत्काल वितरण की कार्यवाही नहीं शुरू की जा सकी। इससे छात्र नाराज हो गए और मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम से निकल ही नहीं रहे थे। कुछ देर के लिए नाराज छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम की संचालक और शिक्षिकाओं को ही जबरन रोक लिया। स्थिति बिगड़ने लगी थी। छात्रों ने तोड़फोड़ और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक को दी गई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलीगंज एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह लगातार छात्रों को समझ रहे थे, कि सभी को स्मार्टफोन कॉलेज द्वारा दिया जाएगा लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ स्मार्टफोन का वितरण कराया।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, ट्रीगार्ड / सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

सुबह से ही स्मार्टफोन लेने के लिए आए थे छात्र

प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक अंतिम वर्ष में अध्यनरत छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में इसके लिए वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। योजना थी कि कुछ स्मार्ट फोन अतिथियों के हाथों प्रदान कर दिए जाएंगे। बाकि छात्रों को बाद में कॉलेज द्वारा फोटो खींचने के बाद प्रदान कर दिया जाएगा लेकिन बीएम मेमोरियल महाविद्यालय किशुनीपुर द्वारा स्मार्टफोन वितरण को लेकर कोई योजना नहीं बनाई गई थी जिसके चलते यह विवाद हुआ। छात्र जिले के अलावा प्रयागराज और लखनऊ तक से आए थे।

कॉलेज के खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए निर्देश

छात्र छात्राओं द्वारा हंगामा करने के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष ने बीएम मेमोरियल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से तत्काल विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बहुत ही सामान्य रुख अख्तियार किया गया जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। जबकि अन्य कालेज शांति के साथ स्मार्ट फोन वितरित कर चले गए।

Leave a Comment

Read More