लुधियाना पंजाब : पाकिस्तानी महिला ने लुधियाना में दिया बच्ची को जन्म, नाम रखा सरहद, बॉर्डर पर इंतज़ार कर रहा पति।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम – ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

ट्रेन में आगरा से लाहौर जा रही एक पाकिस्तानी महिला ने लुधियाना में बच्ची को जन्म दिया है। सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर उसे लुधियाना उतरना पड़ा, जहां सिविल अस्पताल में उसने बेटी को जन्म दिया है।

 

 

लुधियाना पंजाब : ट्रेन में आगरा से लाहौर जा रही एक पाकिस्तानी महिला ने लुधियाना में बच्ची को जन्म दिया है। सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर उसे लुधियाना उतरना पड़ा, जहां सिविल अस्पताल में उसने बेटी को जन्म दिया। महविश नाम की इस महिला ने अपनी बेटी का नाम सरहद रखा है। डिलीवरी के बाद मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। महविश खुद तो भारत की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी शादी कराची में हुई है। वह वापस पाकिस्तान इसीलिए जा भी रही थीं ताकि बच्ची की नागरिकता न बदले।

एंबुलेंस से लुधियाना सिविल हॉस्पिटल पहुंचाई
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कराची की रहने वाली महिला महविश ने ट्रेन में सवार होकर आगरा से लाहौर जा रही थी। महविश बच्चे को जन्म देने के लिए लाहौर जाना चाहती थीं, ताकि उसकी नागरिकता न बदले, लेकिन रास्ते में काफी दर्द होने के कारण लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ा। स्टेशन मास्टर ने तुरंत एंबुलेंस का बंदोबस्त किया और उसे लुधियाना सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। एसएमओ मनदीप सिद्धू और डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर रुचि सिंगला ने बताया कि महविश नाम की 32 वर्षीय महिला गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे सिविल अस्पताल में आई थी। यहां उसने बेटी को जन्म दिया है।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757 

कराची निवासी से हुई है शादी

महविश भारतीय है, लेकिन उसकी शादी 2017 में कराची निवासी शोएब राइन से हो गई थी। दो माह पहले महविश मायके आगरा आई थी। लौटने से पहले उसे वीजा मिलने में समस्या आई तो रुकना पड़ा। दोनों की यह तीसरी बच्ची है। महविश ने इस बच्ची का नाम सरहद रखने का फैसला किया है, क्योंकि ये भारत-पाक की सरहदों के पास ही पैदा हुई है। वहीं, सीमा पार उसका पति शोएब राइन उसका इंतजार कर रहा है। आगरा में महविश के परिवार वाले अब अस्पताल से छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं ताकि उसे अटारी-वाघा के रास्ते उसके घर पहुंचाया जा सके।

बच्ची को मिल सकती है भारत की नागरिकता
लुधियाना में जन्मी बच्ची को भारत की नागरिकता मिल सकती है। अगर उसके माता-पिता भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं तो वह इसकी हकदार है। पाकिस्तान के कानून के मुताबिक वहां की नागरिकता भी मिल सकती है। बच्ची के जन्म के बाद महविश के पति शोएब राइन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Leave a Comment

Read More