उत्तर प्रदेश मुज़फ़्फ़रनगर: स्कूल में मुस्लिम बच्चे को पीटवाने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

उत्तर प्रदेश मुज़फ़्फ़रनगर : पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर के इस वीडियो में प्राइमरी स्कूल की एक टीचर छात्रों से एक सहपाठी मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने का आदेश दे रही थीं।

इसके लिए उस महिला टीचर की खूब आलोचना हुई थी, पुलिस ने भी मामला गरमाने के बाद एक एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

लेकिन शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच की दशा और दिशा को लेकर अपना असंतोष जताया है।

जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुयन ने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी की एक जनहित याचिका (पीआईएल) की सुनवाई करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में उस तरह से काम नहीं किया, जिसकी उम्मीद की जाती है।

तुषार गांधी ने इस मामले की उचित और समयबद्ध तरीके से जांच करने के आदेश देने की मांग अदालत से की थी।

Leave a Comment

Read More