देश : इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, नीतीश कुमार को संयोजक का ऑफ़र,

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का भी अध्यक्ष बनाया गया। आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके नाम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री पद के लिए रखा।

 

 

देश : विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की आज बड़ी वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का भी अध्यक्ष बनाया गया। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को गठबंधन के संयोजक का पद ऑफर हुआ जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। संयोजक पद के प्रस्ताव पर नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। नीतीश के इनकार करने के बाद उनकी पार्टी ने गेंद कांग्रेस के पाले में फेंक दी। जदयू लीडर संजय झा ने कहा कि संजोयक का पद तो कांग्रेस को अपने पास रखना चाहिए।

इंडिया की आज इस बैठक में सीट शेयरिंग में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। हालांकि, इसे लेकर कोई सहमति बनी है या नहीं, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें कि बैठक में आरजेडी के मुखिया लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई और नेता भी शामिल हुए। मगर, इस मीटिंग से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नदारद रहे।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

संयोजक के पद को लेकर पहले से लग रहे थे कयास
पहले यह बताया जा रहा था कि जदयू नीतीश कुमार को संयोजक के पद पर देखना चाहता है, जिसका तृणमूल कांग्रेस विरोध कर रही है। मालूम हो कि डिजिटल बैठक आयोजित करने का इस तरह का यह दूसरा प्रयास रहा, क्योंकि कुछ दिन पहले किया गया प्रयास सफल नहीं हो पाया था। तृणमूल कांग्रेस के सूत्र ने कहा कि पार्टी को शुक्रवार शाम को बैठक के बारे में सूचित किया गया था, चूंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हो सकेंगी। इससे पहले ममता बनर्जी ने खरगे के नाम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री पद के लिए रखा था। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया था।

Leave a Comment

Read More