राँची झारखंड: झारखंड में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत, लाइन पार करते समय बड़ा हादसा

SHARE:

रिपोर्ट नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म) 19/01/2024

 

झारखंड के सरायकेला में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां गम्हरिया स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई है। शाम के दौरान रेलवे लाइन पार करने के दौरान यह वीभत्स हादसा हुआ है।

 

जमशेदपुर झारखंड :

जमशेदपुर से सटे गम्हरिया स्टेशन (चक्रधरपुर रेल मंडल) के वेस्ट यार्ड के पास डाउन लाइन पर गुरुवार शाम 7 बजे के करीब नई दिल्ली से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लाश के क्षत-विक्षत हो जाने के कारण पहचान में परेशानी हो रही है। इस घटना के बाद मौके से एडमिट कार्ड प्राप्त हुआ है जो बिहार के किसी परीक्षा समिति का है।

झारखंड में हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का एक एडमिट कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि एक मृतक मैट्रिक का परीक्षार्थी रहा होगा। घटना की जानकारी पाकर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी पहुंच गए हैं। हादसे का रेल परिचालन में किसी तरह का असर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस गम्हरिया स्टेशन के डाउन लाइन से गुजर रही थी। इस दौरान उक्त चारों लोग रेल लाइन पार कर रहे थे। सभी ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर बिखरे शवों को देख लाइनमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी, इसके बाद रेल पुलिस को मेमो भेजा गया। पुलिस बरामद मोबाइल से मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट जाली, सीमेंट बेंच, डिवाइडर, पोल, इंटरलॉकिंग ईंट, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

यह घटना शाम 7 बजे के करीब हुई है। घटना के बाद रेल परिचालन पर कोई असर नहीं दिखा है। घटनास्थल से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का एडमिट कार्ड बरामद हुआ है। घटना के बाद अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, शव क्षत-विक्षत पड़े हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। मौके से बरामद मोबाइल और एडमिट कार्ड के माध्यम से मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

Leave a Comment

Read More