हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर की संयुक्त पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर की घटना का किया सफल अनावरण।

SHARE:

दिनाक:22/01/2024

थाना – गढ़मुक्तेश्वर

दिनांक 23.01.2024

जनपदीय स्वाट व थाना गढ़मुक्तेश्वर की संयुक्त पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर की घटना का किया सफल अनावरण।बाद पुलिस मुठभेड़ हत्या की घटना में संलिप्त मुख्य हत्यारोपी (घायलावस्था) सहित 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से घटना में 40 बोरे इलेक्ट्रनिक स्क्रैप (कीमत करीब 30 लाख रुपये) व आलाकत्ल पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी बरामद ।

मृतक शरफराज उपरोक्त ने इलैक्ट्रोनिक स्क्रैप को लूटवाने की योजना अपने उपरोक्त साथियों (अभियुक्तों) के साथ मिलकर बनायी थी। परन्तु अभियुक्तों द्वारा शरफराज के साथ बटवारे को लेकर हुए विवाद में शरफराज की गोली मारकर हत्या कर शव नहर के किनारे डाल दिया था।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बदरखा नहर के पास से एक अज्ञात का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर मु0अ0सं0 16/2024 धारा 302/201/394/34 भादवि पंजीकृत किया गया था, मृतका की शिनाख्त सरफराज निवासी जनपद अमरोहा के रूप में हुई थी।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

हापुड़ पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए

जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय स्वाट व थाना गढ़मुक्तेश्वर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं०

16/2024 धारा 302/201/394/34 भादवि का सफल अनावरण करते हुए हत्या की घटना में संलिप्त मुख्य

हत्यारोपी सहित 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से घटना में 40 बोरे इलेक्ट्रनिक

स्क्रैप (कीमत करीब 30 लाख रुपये) व आलाकत्ल पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी बरामद हुआ है।

उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा

रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More