जैन कन्या पाठशाला की फर्जी कमेटी लगा रही है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन को पलीता।

SHARE:

दिनांक:23/01/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

जैन कन्या पाठशाला की फर्जी कमेटी लगा रही है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन को पलीता जहां केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। साथ ही बेटियों को बचाने तथा उनको स्वावलंबी बनाने के लिए उचित शिक्षा दिला रही है। इसके विपरीत जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज, हापुड़ में कुछ अराजक समाज विरोधी तत्व पाठशाला की फर्जी कमेटी बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन को पलीता लगाने के साथ-साथ फर्जी सूची के माध्यम से चुनाव कराकर कालेज को अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। अराजक व समाज विरोधी तत्व ऐसा प्रयास पहले भी अनेकों बार कर चुके हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि अब जिन प्रधानाचार्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है पहले वे संयुक्त शिक्षा निदेशक से स्वम कालेज की बागडोर गलत हाथों मे जाने की शिकायत व विरोध कर चुके हैं। अब वह स्वम अराजक व समाज विरोधी तत्व के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और फर्जी सूची से ही चुनाव कराने पर अमादा हैं। ऐसा नहीं है कि इस चुनाव का कोई विरोध नहीं कर रहा है। डॉ0 अब्दुल कलाम एजुकेशन वेलफ़ेयर सोसायटी के बैनर तले दर्जनों छात्राओं के अभिभावक इस फर्जी चुनाव का विरोध कर रहे हैं। अब देखना यह है कि चुनाव अधिकारी कालेज की फर्जी सूची के माध्यम से चुनाव कामयाब हो पाते हैं या नहीं। अगर अधिकारी कमेटी का चुनाव कराने में सफल हो जाते हैं तो इस कालेज को तबाह होने से कोई नहीं बचा सकता क्योंकि अराजक तत्व कालेज में मुर्दा जलाने व अन्य तरीकों से कालेज के स्टाफ को भयभीत कर चुके हैं।

बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज का इतिहास बहुत साल पुराना है। जैन धर्म के जिन लोगों ने अपने खून-पसीने की कमाई से कालेज की नींव रखी थी अब के वंशज इसे तबाह करके अपना कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। इन लोगों ने साजिश के तहत कालेज के फर्जी सदस्यों की सूची तैयार कराई। साथ ही उसी के आधार पर कमेटी का चुनाव कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वर्ष 2012 में भी इसी सूची के माध्यम से चुनाव कराने का प्रयास किया गया था लेकिन विरोध के चलते बिल्ली के भागों से छींका नहीं टूटा। फिर दोबारा इसी सूची के माध्यम से चुनाव कराने का प्रयास किया लेकिन संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश पर कमेटी को भंग कर दिया गया। इसके बाद अराजक तत्व फिर से सक्रिय हो गए। उन्होने सबसे पहले कालेज के स्टाफ को भयभीत करने के लिए परिसर में मुर्दा जलाने की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मकर संक्रांति के दिन हाल-फिलहाल में चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा के प्रधानाचार्य एक विशेष गुट के साथ कालेज में पहुँच गए और वहाँ जबरदस्त हंगामा करते हुए चुनाव की फर्जी सूची चस्पा कर दी। दिलचस्प बात तो यह है कि अब जिन प्रधानाचार्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है पहले वे संयुक्त शिक्षा निदेशक से स्वम कालेज की बागडोर गलत हाथों मे जाने की शिकायत व विरोध कर चुके हैं। अब वह स्वम अराजक व समाज विरोधी तत्व के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और फर्जी सूची से ही चुनाव कराने पर अमादा हैं।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ - 9454253059

इस फर्जी चुनाव को सम्पन्न करने के लिए नामांकन की तिथि कुछ निर्धारित की गई थी। जबकि नामांकन प्रक्रिया को 21 जनवरी को पूर्ण कर लिया गया। अब मतदान की तिथि 28 जनवरी है। ऐसा नहीं है कि इस चुनाव का कोई विरोध नहीं कर रहा है। डॉ0 अब्दुल कलाम एजुकेशन वेलफ़ेयर सोसायटी के बैनर तले दर्जनों छात्राओं के अभिभावक इस फर्जी चुनाव का विरोध कर रहे हैं। अब देखना यह है कि चुनाव अधिकारी कालेज की फर्जी सूची के माध्यम से चुनाव कामयाब हो पाते हैं या नहीं। अगर अधिकारी कमेटी का चुनाव कराने में सफल हो जाते हैं तो इस कालेज को तबाह होने से कोई नहीं बचा सकता। डॉ0 अब्दुल कलाम एजुकेशन वेलफ़ेयर सोसायटी व किसान सेना के बैनर तले दर्जनों छात्राओं के अभिभावक इस फर्जी चुनाव को रोकने की शिकायत जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देकर कर चुके हैं लेकिन अभी तक नतीजा ढाक के तीन पात नजर आ रहा है क्योंकि शासन-प्रशासन से कोई सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है।  शिकायत करने वालों में सोसायटी के चैयरमेन आबिद हुसैन, सभासद सलाउद्दीन, खालिद जिलानी, मौ हामिद, शमशाद अली, मौ वसीम, किसान सेना के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, आफ़ताफ राणा, अमीन अंसारी, सलाउद्दीन खान, काले खाँ, उमर, किरशन अवतार, शहीद, मौ यूसुफ, सुहैल, मोहसिन, मोइन, उमर परवेज़, सलमान सैफी, नोशाद अहमद, फिरोज खान, कादिर मिन्ना, आफताफ राणा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट ।

 

Leave a Comment

Read More