उत्तर प्रदेश बुलंदशहर: कल पीएम मोदी देंगे वेस्ट यूपी को 20 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफ़ा।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

बुलंदशहर में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा कल होगी। पीएम मोदी की जनसभा दोपहर 12 बजे नवादा गांव के शूटिंग रेंज मैदान पर होगी। पीएम मोदी वेस्ट यूपी को 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे।

 

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुलंदशहर में 25 जनवरी को बुलंदशहर के नवादा गांव में शूटिंग रेंज के मैदान पर दोपहर करीब 12 बजे होने वाली जनसभा की तैयारी लगभग अंतिम चरण में हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जनसभा स्थल पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों का जायजा लिया। मेरठ कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी सहित सभी अधिकारी जनसभा स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। एसपीजी के निर्देशन में पीएम की अभेद सुरक्षा रहेगी। एसपीजी के अधिकारी जनसभा की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हैं।

पीएम वेस्ट यूपी को देंगे बड़ी सौगात 
पीएम वेस्ट यूपी को करीब 20 हजार करोड़ की सौगात देंगे। पीएम डेडीकेट फ्रेट कॉरिडोर, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर, अलीगढ़-कन्नौज फोर लाइन हाईवे सहित करीब 20 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

जनसभा में अभेद सुरक्षा 
प्रधानमंत्री की जनसभा की सुरक्षा का मोर्चा एसपीजी ने संभाल रखा है। एसपीजी के डीआईजी ने की पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल पर ब्रीफिंग की।

18 पार्किंग, 200 से अधिक अफसरों की ड्यूटी 
पीएम की जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए 18 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई हैं। बुलंदशहर-चोला रोड, बुलंदशहर- खुर्जा रोड, बुलंदशहर सिकंदराबाद रोड, जेवर रोड पर पार्किंग बनाई गई हैं। भाजपाइयों का दावा है कि 5 लाख लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। पंडाल, हेलीपैड, पार्किंग का मंगलवार को करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पीएम की जनसभा में बुलंदशहर जनपद के साथ मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़ जिले से 10 एसडीएम, 30 एसडीएम, 70 जिला स्तरीय अधिकारी सहित 200 से अधिक अधिकारी व्यवस्था में लगाए गए हैं।

पीएम जनसभा की ड्यूटी की पुलिस ब्रीफिंग 
मंगलवार की शाम जनसभा स्थल पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की अधिकारियों के द्वारा ब्रीफिंग की गई। इस दौरान मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एडीजी डीके ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने जनसभा में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा का ध्यान रखें। साथ ही जनसभा में आने वालों को भी कोई असुविधा न हो। सभी के साथ सदव्यवहार करें।

डीएम, चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा की तैयारी लगभग अंतिम चरण हैं। पार्किंग से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं जनसुविधा को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Read More