दिनाक:23/01/2024
जनपद हापुड़
रिपोर्ट by: गुलफाम सैफी
एडिट by: शराफत सैफी
पार्क के सौंदर्यकरण व नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने किया शिलान्यास
जनपद हापुड़ के नगर पालिका क्षेत्र वॉर्ड नंबर 4 के मौहल्ला सर्वोदय कॉलोनी में पार्क के सौंदर्यकरण व कृष्णा सिरोही व प्रदीप वाली गली में नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने शिलान्यास कर कुछ राहत देने का कार्य किया। तो वही वार्ड नंबर 4 के सभासद जगन सिंह ठेकेदार द्वारा बताया गया कि 2 लाख 33 हजार रुपए के करीब लागत से मौहल्ला सर्वोदय कॉलोनी के पार्क के सौंदर्यकरण व 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कृष्णा सिरोही व प्रदीप वाली गली में नाली और इंटरलॉकिंग से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी द्वारा शिलन्यास किया गया है। तो वही नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि शहर में नाली,खड़ंजे, सड़कों के निर्माण व साफ सफाई व्यवस्था के साथ पानी की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आधिकारीयो को निर्देश दिए हुए हैं क्योंकि शहर का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है और बोर्ड बैठक में प्रस्तावित वाकी के हर वार्ड में होने वाले निर्माण कार्यों का शीघ्र शिलान्यास कर निर्माण कार्य चालू कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी एवम वार्ड नं 4 के सभासद जगन सिंह ठेकेदार सहित समस्त वार्डवासी भी उपस्थित रहे।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।




