भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा राजेंद्रनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

SHARE:

दिनाक:26/01/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा राजेंद्रनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया महासभा पदाधिकारियों ने तिरंगे रंग के गुब्बारे व झंडे से सुन्दर सजावट व्यवस्था की थी महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय (काशी वाले ) ने महासभा पदाधिकारीयों व विद्वतजनों के साथ झंडोत्तोलन किया व राष्ट्रगान हुआ,सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस हम सभी सनातनधर्मियों के लिए विशेष है भगवान श्री रामलला ने अपने जन्मस्थान पर विराजित होकर इस उल्लास को विशेष उत्सव में परिवर्तित कर दिया है आज हर भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहा है देश पुनःस्वर्णिम धर्म युग की ओर है,इस अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामना दी, लड्डूओ का वितरण हुआ, महासभा उपाध्यक्ष पंडित आदित्य भारद्वाज, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मित्र प्रसाद काफ्ले, मिडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी,पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री,पंडित,विपिन त्यागी, सुमित शर्मा ,एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, पंडित देवी प्रसाद तिवारी,नरेश चौधरी जी, हरेन्दर चौधरी, फूल सिंह, सीमा,पंडित रज्जन लाल अवस्थी,पंडित लवकुश जी, आकाश, हर्षित, भरत श्रीहान, ऐश्वर्या आदि उपस्थित रहें…

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More