दिनाक:29/01/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम व विजय कुमार को किया सम्मानित चन्द्रकिरण कश्यप
नोएडा के थाना सेक्टर 49 व फेस थ्री थानाध्यक्ष को एंटी करप्शन राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम व विजय कुमार को खाकी को समझो सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पंचायती राज विभाग से प्रदेश सचिव चंद्र किरण कश्यप ने बताया कि देश में भ्रष्टाचार आज चरम सीमा पर है जिस तरह पानी में रहकर मछली पानी पीती हुई दिखाई नहीं देती है उसी तरह कुर्सी पर बैठा अधिकारी पैसों का अपहरण करता दिखाई नहीं देता है इस तरह के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पुलिस से मित्रता अति आवश्यक है पुलिस समाज के दुश्मन नहीं मित्र है लेकिन कुछ राजनीतिक लोगों ने समाज और पुलिस के बीच में कुछ गलत भावनाएं डालकर पुलिस और जनता के बीच दरार पैदा कर रखी है।

थानाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम ने समिति का धन्यवाद करते हुए कहां कि समाज में कुछ लोग राजनीति की अपनी रोटी सेकने के लालच में पुलिस की छवि खराब करने में लगे हुए हैं जबकि पुलिस 24 घंटे निस्वार्थ जनता की सेवा में लगी रहती है सम्मानित करते समय संस्था के धन सिंह मास्टरजी, एडवोकेट मोहनलाल,राजेंद्रसिंह, कालू कश्यप,गुलाब चौरसिया,सुरेंद्र निरंकारी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




