लोन के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार।

SHARE:

दिनाक:29/01/2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

जनपद हापुड़:लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार।दिल्ली व हरियाणा में पहले काट चुके हैं जेल।फर्जी कागज, 6 मोबाईल सहित ठगी के रुपये बरामद।

हापुड़- पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यलय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी अनिल व पवन पांडे नामक ये दोनों शातिर किस्म के ठग हैं, जो काम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी किया करते हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों शातिर ठगों के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में भी कई मामले दर्ज हैं और दोनों कई बार जेल काट चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी ये कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इनके खिलाफ ऐन सी सी आर पी पोर्टल पर 37 मामले दर्ज हैं।

नगर कोतवाली हापुड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों से 6 मोबाइल, एक लैपटॉप,17040 की नगदी, 2 एटीएम कार्ड व 1 आधार कार्ड, IIFL फाइनांस लिमिटेड व फ्यूचर जनरल सही कई अन्य कंपनियों के फर्जी कागजात बरामद किये हैं।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More