दिनाक:30/01/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का तरीका
गिरफ्तार अभियुक्त आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु लगाये गये सरकारी कैम्प में कार्य करता था, इसलिए उसके पास लॉगिन आईडी व पासवर्ड था जो उसके मोबाइल नम्बर से लिंक था तथा लॉगिन आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर आयुष्मान वेबसाइट पर लॉगिंन कर आयुषमान कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति का नाम जैसे- अमित है तो अमित के नाम का आयुष्मान कार्ड को सर्च कर उस पर कूटरचित तरीके से नाम, फोटो आदि एडिट कर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति से धन अर्जित करता था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता।
सन्तोष निशाद पुत्र रामजी निशाद निवासी ग्राम बर्तनिया थाना लाल गंज जनपद बस्ती हाल पता ग्राम परसा तकिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती ।
बरामदगी का विवरण
1. एक लैपटाप मय की बोर्ड ।
2. एक मोबाईल मय चार्जर ।
3. 600/- रुपये नकदी ।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट




