हापुड़ पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़।

SHARE:

दिनांक 30-01-2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

थाना धौलाना पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार।

जिसके कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद।गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।

प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम शाह आलम पुत्र जान मोहम्मद उर्फ आस मोहम्मद निवासी ग्राम आजमपुर दहपा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ बताया है जो थाना धौलाना से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था जिसपर 10,000/- रुपये का ईनाम घोषित था।

गिरफ्तार बदमाश शाह आलम उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो थाना पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ व गौतमबुद्धनगर में हत्या का प्रयास, लूट, गौवध अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट आदि के करीब 03 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More