उत्तर प्रदेश बहराइच: पूर्व चेयरमेन सहित 5 पर मुक़दमा दर्ज, फ़र्ज़ी बैनामा का मामला।

SHARE:

रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पूर्व चेयरमैन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, एक व्यक्ति की भूमि दूसरे के नाम दर्ज कर उसी की पत्नी के नाम आनन-फानन में बैनामा कर दिया गया।

 

उत्तर प्रदेश बहराइच : बहराइच  में रिसिया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सहित पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति की भूमि दूसरे के नाम दर्ज कर उसी की पत्नी के नाम आनन-फानन में बैनामा कर दिया गया। यह वारदात 2019-20 में हुई। इसकी भनक लगने पर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। रिसिया थाने के कस्बे के गायत्री नगर वार्ड निवासी आफान अहमद के अनुसार उसकी पुस्तैनी भूमि खंडहर सरस्वती नगर मोहल्ले में स्थित है। उस खंडहर को उसने जैनुल निवासी मुकाम को किराए पर दिया था।

वर्ष 2019-2020 में उसके खंडहर भूमि को तत्कालीन चेयरमैन महमूद अहमद ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ मिलकर नगर पंचायत के असेस्मेंट रजिस्टर में सरस्वती नगर निवासी लतीफ अहमद के नाम उस भूमि को मकान दिखाकर उसके नाम दर्ज कर दिया गया। लतीफ ने खंडहर भूमि को अपनी पत्नी साफिया बेगम के नाम 27 सितम्बर 2023 को रजिस्ट्री कार्यालय  सदर में बैनामा कर दिया। बैनामा में गवाह सरस्वती नगर निवासी जाफर सरस्वती नगर व नगर कोतवाली के बशीरगंज निवासी साहिल है।

सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757 

आफान के पिता अबरार का देहांत 21 सितम्बर 2018 को हो गया था। आफान दिसंबर में जब वरासत कराने नगर पंचायत कार्यालय गया। तब उसे इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक महमूद अहमद, लतीफ अहमद, साबिया बेगम, जाफर व साहिल ने मिलकर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसकी भूमि को हड़प लिया है। जिस पर पीड़ित आफान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहकीकात कर आफान अहमद की तहरीर पर कूट रचित दस्तावेज के सहारे धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज हो गया है, तहकीकात चल रही है।

Leave a Comment

Read More