रामनिवास स्मारक बालिका इण्टर कालिज तगासराय हापुड के प्रागणं में बडी ही धूमधाम से विद्यालय का स्थापना दिवस एंव कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

SHARE:

दिनाक:09/02/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

रामनिवास स्मारक बालिका इण्टर कालिज तगासराय हापुड के प्रागणं में बडी ही धूमधाम से विद्यालय का स्थापना दिवस एंव कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुबह 09:00 बजें विद्यालय प्रागण में हवन का शुभारम्भ विद्यालय समिति सदस्यों व विद्यालय के शिक्षण स्टाफ द्वारा हवन में आहुति डालकर किया गया। प्रातः सुबह 10: 30 बजें दीप प्रज्जवलन करके कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिसमें कवि श्री आशुतोष आजाद, कवि श्री अवनीत समर्थ, कवि श्री उमेश शर्मा, कवि वैभव शर्मा, कवि मोनू त्यागी, कवि महेश वर्मा, कवि विकास विजय त्यागी, ने अपनी वीर रस व हास्य रस से भरी अपनी कविताओ सें उत्साहवर्धन व छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाया। मौजूद रहे सभी पत्रकारों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गजेन्द्र कुमार त्यागी, प्रबन्धक श्री हरिराज सिह त्यागी, उप प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार त्यागी, मंत्री श्री अनूप कुमार गर्ग, उपमंत्री श्री राजपाल सिह त्यागी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल त्यागी, लेखा निरीक्षक श्री हरीश चन्द शर्मा, श्री दयानन्द त्यागी, श्री विपुल गोयल, श्री जगदीश प्रसाद गोयल, (जग्गी) श्री सुरेश चन्द जैन, श्री सुरेश चन्द सम्पादक, श्री रामौतार ठेकेदार, व विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमति सिम्पी वर्मा जी, नें कार्यक्रम का समापन किया और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment