दिनाक:19/02/2024
जनपद हापुड़
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
नगर पालिका परिषद कैम्प
पिलखुवा हापुड़ नगर पालिका द्वारा पूर्व से निर्धारित निर्धारित वार्ड संख्या 23 में नए भवनों पर भवन मालिकों को अपने भवन का स्वम कर निर्धारण एवं वित्तीय वर्ष 23-24 में सम्पत्ति कर में 20% तथा बकायेदारों को बकाये में 12%ब्याज की छूट देने के लिये आज कैम्प लगाया गया जिसमें वार्ड सभासद श्री वरूण शर्मा द्वारा कैम्प में सभी नागरिकों को जागरूक कर सम्पत्ति कर जमा कराने में नागरिकों एवं पालिका को बढ़ चढ़कर अपना व्यक्तिगत सहयोग किया गया उन्होंने बताया कैम्प से नगर पालिका प्रशासन की सोच एवं अन्य कार्यो में परिवर्तन आया है जो कि सुविधाओं की दृष्टि से आवश्यक है।

पालिकाध्यक्ष श्री विभु बंसल के निर्देशानुसार आज कैम्प का संचालन राजस्व निरीक्षक श्री ब्रह्मपाल कर संग्राहक श्री विकास द्वारा करते हुए 35600 रुपए सम्पत्ति कर जमा किये गये। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार के जनहित कार्य निरन्तर जारी रहेंगे तथा विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जा सके।

पालिकाध्यक्ष ने य़ह भी बताया कि आज के कैम्प के बाद अब जिन वार्डों में नए भवन बनने के बाद अभी टैक्स नहीं लगा है उनके सर्वे का कार्य प्रारम्भ कराने के लिये कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं शीघ्र ही नए भवनों पर कर लगाकर नए भवन नo जारी कराये जाएंगे जिससे उन्हें पत्राचार आदि में कोई असुविधा न हो और सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




