थाना – सिम्भावली
दिनांक:- 19-02-2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जनपद हापुड़:थाना सिम्भावली पुलिस ने अल्प समय में लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
जिनके कब्जे से लुटी हुई 1700/- रुपये नकदी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, चोरी का मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद ।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 37/24 धारा 392 भादवि का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को हिम्मतपुर टोडरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लुटी हुई 1700/- रुपये नकदी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, चोरी का मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है।

उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




