वन स्टॉप सेंटर हापुड़ में माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रेखा नागर जी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

SHARE:

दिनांक 24.02.2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी

जनपद हापुड़ के गढ़ रोड़ स्थित वन स्टॉप सेंटर हापुड़ में माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रेखा नागर जी के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर (श्रीमती ईला प्रकाश) महोदया हापुड द्वारा वन स्टॉप सेंटर के उद्देश्य बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर भारत सरकार की योजना है, जिसका संचालन पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक जिले में किया जा रहा है, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को घरेलू हिंसा जैसी आपात स्थिति में आवश्यक सेवाए प्रदान की जाती है ,जैसे अल्पावास, चिकित्सा सुविधा, काउंसिलिंग, पुलिस सहायता, विधिक सहायता आदि प्रदान की जाती है।

इस दौरान श्री अभिषेक त्यागी बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर श्रीमती सोनिया व समस्त स्टाफ वन स्टॉप सेंटर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई से श्री मनीष द्विवेदी (संरक्षण अधिकारी), श्री रविन्द्र कुमार (परामर्शदाता) तथा श्री पंकज यादव (कनिष्ठ सहायक) आदि उपस्थित रहे। माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली को समझ कर वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड लाइन के कार्यों की सराहना की तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment