भाकियू अंबावता ने टोल प्लाजा पर दुर्व्यवहार व बदतमीजी को लेकर किया धरना प्रदर्शन सौपा ज्ञापन।

SHARE:

दिनाक:10/03/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

दर्व्यवहार व बदतमीजी को लेकर भाकियू अंबावता ने टोल प्लाजा पर किया धरना प्रदर्शन सौपा ज्ञापन।

जनपद हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं छीजारसी टोल टैक्स पर इकट्ठा हुए और संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से टोल कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार व बदतमीजी को लेकर भाकियू अंबावता ने टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। तो वहीं संदीप गुर्जर जिला अध्यक्ष ने टोल प्लाजा मैनेजर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अपने कार्यकर्ता के चार पहिया वाहनों जो हापुड़ से गाजियाबाद व दिल्ली आना जाना रहता है।

उनके साथ टोल कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार व बदतमीजी की जाती है। इस विषय में आपसे अनुरोध है कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता के किसी भी कार्य करता या पदाधिकारी के साथ दिन या रात में किसी भी प्रकार की है अभद्रता या दुर्व्यवहार न किया जाए इसके अलावा गाड़ी पास का मैसेज केवल दिन में ही दिया जाएगा रात्रि में नहीं जिन गाड़ियों पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता लिखा हुआ है या फिर कार्यकर्ता या पदाधिकारी आईडी कार्ड दिखा रहा है उनकी गाड़ी बिना मैसेज के पास कराई जाए ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More