प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार।

SHARE:

हापुड़ पुलिस

दिनांक:- 22-03-2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

गांव के गरीब व असहाय लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के 02 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार।

जनपद हापुड़ की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सरकारी कर्मचारी बनकर गरीब व असहाय लोगों को कॉल करके प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 9,000/- रुपये नकदी, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र एवं श्रम विभाग की फर्जी रसीदें बरामद।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं, जिनके द्वारा विगत समय में सैकडों गरीब व असहाय लोगों के साथ इसी प्रकार की घटनाएं कारित करते हुए आर्थिक लाभ कमाया जा चुका है।

घटना का संक्षिप्त विवरण 

दिनांक 31.01.2024 को एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ साइबर ठगी हो जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिस पर हापुड़ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल थाना बाबूगढ़ पर अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा जिसके अनावरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।

हापुड़ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा थाना बाबूगढ़ पर मुकदमा संख्या 31/2024 धारा 420 भादवि व 66डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए सरकारी कर्मचारी बनकर कॉल करके गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 9,000/- रुपये नकदी, फर्जी आधार कार्ड एवं श्रम विभाग की कूटरचित रसीदें बरामद हुई हैं एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराधियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि हम ऑनलाइन ग्राम प्रधानों के मोबाइल सर्च करने के उपरान्त प्रधानों को उनके नम्बर पर कॉल करके अपने आपको सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर विश्वास में लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गरीबों को मकान दिलवाने के लिये गांव के गरीब व्यक्तियों का नाम व मोबाइल नम्बर लेकर उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान दिलाने के लिये रजिस्ट्रेशन व ड्राफ्ट बनवाने तथा फाइल पास कराने के नाम पर धोखाधडी से धनराशि ट्रांसफर करा लेते हैं। इसी प्रकार हमनें प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान दिलाने के लिये रजिस्ट्रेशन व ड्राफ्ट बनवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी की है।

गिरफ्तारी का स्थान।

अभियुक्त शिवा को ग्राम भौसाना थाना चौवेपुर जनपद कानपुर से व अभियुक्त राजेश को आनन्द बिहार बस अड्डा दिल्ली से किया गिरफ्तार।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More