Saudi Arab Eid 2024: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद जानें भारत में कब हो सकती है ईद ।

SHARE:

दिनाक:08/04/2024

Eid Moon Sighting 2024: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद जानें भारत में कब हो सकती है ईद 

https://x.com/HaramainInfo/status/1777353737293434963?t=zii7M9IWcQ4_I_l_QmbqYg&s=08

Eid Ul Fitr 2024 Date: ईद उल-फित्र के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. हरमेन नाम के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया है कि सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखा है. इस हिसाब से सऊदी अरब में ईद उल-फित्र बुधवार (10 अप्रैल 2024) को मनाई जाएगी.

सऊदी अरब में सोमवार (8 अप्रैल 2024) को ईद का चांद नहीं दिखा. भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है. इस हिसाब से सऊदी अरब में बुधवार (10 अप्रैल 2024) को ईद होगी. इस हिसाब से भारत में गुरुवार (11 अप्रैल 2024) को ईद उल-फित्र हो सकती है.

कब है रमजान का आखिरी दिन?

ऑस्ट्रेलियाई फतवा काउंसिल ने भी सोमवार को ऐलान किया कि बुधवार (10 अप्रैल 2024) को ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा. इस ऐलान से तय हो गया है कि शव्वाल का महीना 10 अप्रैल से शुरू होगा और 9 अप्रैल 2024 रमजान का ये आखिरी दिन होगा.

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट। सोर्स ऑफ़ अदर प्लेटफार्म

Leave a Comment

Read More