हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बन्द मकानों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

SHARE:

थाना – गढ़मुक्तेश्वर

दिनांक 16.04.2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बन्द मकानों/दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

जिनके कब्जे/निशानदेही पर 10,000/- नकदी, चोरी का सामान (सोना-चांदी के आभूषण व घी आदि) एवं अवैध असलहा बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तगण भीक मांगने व कबाडा बिन्ने के बहाने बन्द मकानों/दुकानों की रैकी कर रात्रि में चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस अपनी कार्यवाही

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोरों को ठण्डी सडक मदरसे के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे/निशानदेही पर 10,000/- नकदी, चोरी का सामान (सोना-चांदी के आभूषण व घी आदि) एवं अवैध असलहा बरामद हुआ है।उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण कुछ इस प्रकार 

10,000/- रुपये नकदी सम्बन्धित मु0अ0सं0 26/24 व 35/24 धारा 380 भादवि बहादुरगढ जनपद हापुड़।

सफेद धातु के आभूषण (02 जोडी पाजेव व 02 सेट बिछिये) तथा पीली धातु की एक ना लोंग सम्बन्धित मु0अ0सं0 117/2024 धारा 380/457/411 भादवि थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड।

35 लीटर घी दीप व पारस मार्का सम्बन्धित मु0अ0स0 185/24 धारा 380/411 भा थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड।

एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

एक अवैध चाकू ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More