मेरठ लोकसभा बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ हापुड़ में निकाला रोड शो।

SHARE:

दिनाक:18/04/2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

मेरठ लोकसभा बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ हापुड़ में निकाला रोड शो।

हापुड़। जनपद मेरठ में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की चुनावी रैली प्रस्तावित है जिसके मध्य नजर मेरठ,हापुड लोकसभा क्षेत्र की हापुड़ विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने ट्रैक्टर व गाड़ियों की रैली द्बारा निकाला रोड शो बसपा प्रत्याशी की रैली जैसे ही शहर में पहुंची रैली के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति हो गई ।

जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस पहले से ही मुस्तेद दिखाई दी बसपा प्रत्याशी ने रैली के दौरान रास्ते में पडने वाले महापुरुषों चौधरी चरण सिंह व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया बहुजन समाज पार्टी हापुड़ मेरठ लोकसभा के प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने बताया कि हम 6 लाख वोटो से जीत रहे हैं और जितने भी विपक्ष पार्टी हैं उनकी हम जमानत जप्त कर रहे हैं और बताया कि मेरठ में अखिलेश यादव की रैली हो रही है

उससे कहीं अधिक संख्या हमारे इस रोड शो में है तो वही बसपा प्रत्याशी द्वारा हापुड़ शहर में रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य लोग यह मान रहे हैं की हापुड़ शहर दलित बहुलय क्षेत्र है और प्रत्याशी त्यागी बिरादरी से होने के नाते कहीं बसपा का वोट बैंक उसे छिटक ना जाए और बहन जी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए हापुड से मेरठ पहुंचे हालांकि बसपा प्रत्याशी काफी जोर-सोर से चुनावी प्रचार प्रसार कर रहे हैं इस चुनाव में त्यागी बिरादरी भी इनका समर्थन कर रही है लेकिन होने वाले चुनाव में उन्हें इसका कितना लाभ मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस रोड शो को सफल बनाने में हापुड़।

नगर पालिका अध्यक्ष पति श्रीपाल ठेकेदार बसपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनवर कुरेशी शाहिद मंसूरी राजकुमार गौतम सूरज कर्दम ईशु सागर महाराज मीर विधानसभा अध्यक्ष विनोद कार्तिक केपी सिंह बबलू त्यागी नितिन जाटव प्रदीप जाटव कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More