दिनाक:04/05/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स में छूट नहीं देने पर किया हंगामा ।
मेरठ उत्तर प्रदेश : परतापुर टोल व शिवाय टोल पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स पर उस टाइम हंगामा कर दिया जब टोल मैनेजर ने उनकी नहीं सुनी किसानों व लोकल के लोगों को छूट न देने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करके लगभग आधा घंटा टोल फ्री गाड़ी निकलवाने का कार्य किया पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा जिसने किसान यूनियन एकता शक्ति के सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया।
और मैनेजर से मीटिंग कर मसले को हल कराया बाद में टोल मैनेजर को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के – पदाधिकारी ने एकत्रित होकर मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित प्रतापपुर टोल के मैनेजर से वार्ता की इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए किसानो की गाड़ियां फ्री निकालने की मांग की। बता दें कि मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित प्रतापपुर टोल प्लाजा को शुरू हुए करीब 5 महीना का समय बीत चुका है क्षेत्र क्षेत्रीय किसानों तथा ग्रामीणों को टोल टैक्स में छूट नहीं मिलने पर आए दिन टोल टैक्स पर हंगामा होता है।
आज भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा ने सभी पदाधिकारी को एकत्रित करके बिना फास्टटैग वाली लाइन को बंद कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उसके पश्चात भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी तथा टोल मैनेजर के बीच में समझौता करते हुए आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीण व किसानों की गाड़ियों को फ्री निकालने की हिदायत दी गई। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट




